हिंदुत्व सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी जीवन पद्धति, सभी के कल्याण की रखता है कामना: प्रदीप भदोरिया

फतेहगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गमांदेवी बस्ती द्वारा भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन स्थानीय आर. डी. लान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह प्रांत कार्यवाह प्रदीप भदोरिया को ने समाज को एकजुट होने और अपनी गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया।

महापुरुषों के नमन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप भदोरिया जी, जे.एस. ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. सुनीता यादव को, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की सुमन बहन जी और सामाजिक कार्यकर्ता जय गोपाल बाल्मीकि जी द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांर्चन के साथ किया गया।

वैचारिक सत्र: हिंदुत्व और सनातन धर्म

मुख्य अतिथि प्रदीप जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुत्व एक ऐसी जीवन पद्धति है जिसने विश्व में सभी को आश्रय दिया। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि हिंदुत्व केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सर्वस्पर्शी और समादर भाव वाली पद्धति है जो समस्त जगत के कल्याण की कामना करती है।

वहीं, ब्रह्माकुमारी सुमन बहन जी ने सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानना ही वास्तविक हिंदुत्व है। सामाजिक कार्यकर्ता जय गोपाल जी ने समाज सुधार हेतु ‘पंच परिवर्तन’ के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक छटा और सहभागिता

सम्मेलन में बस्ती की बहनों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक मानवेन्द्र जी, जिला शारीरिक प्रमुख रजत जी, कृष्णकांत जी, ओमप्रकाश जी, अभिषेक जी, प्रांजल जी और बस्ती प्रमुख चंद्रप्रकाश जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *