अपनापन और आत्मीयता ही हिंदुत्व का वास्तविक सार : सुभाष जी

कानपुर। बी. एन. एस. डी. शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज, कानपुर में बैरिस्तर नरेन्द्रजीत सिंह बाल संस्कार केन्द्र एवं माँ सुशीला नरेन्द्रजीत सिंह सिलाई केन्द्र का 32वाँ वार्षिकोत्सव एवं सहभोज समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रसंघ चालक वीरेन्द्र पराक्रम आदित्य जी ने की।

पढ़ना जारी रखें “अपनापन और आत्मीयता ही हिंदुत्व का वास्तविक सार : सुभाष जी”

हिंदुत्व सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी जीवन पद्धति, सभी के कल्याण की रखता है कामना: प्रदीप भदोरिया

फतेहगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गमांदेवी बस्ती द्वारा भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन स्थानीय आर. डी. लान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह प्रांत कार्यवाह प्रदीप भदोरिया को ने समाज को एकजुट होने और अपनी गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया।

पढ़ना जारी रखें “हिंदुत्व सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी जीवन पद्धति, सभी के कल्याण की रखता है कामना: प्रदीप भदोरिया”

वो जात-पात से तोड़ेंगे, हम समता-ममता से जोड़ेंगे: श्रीराम जी

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी ने समाज को एकजुट करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसे ‘माँ’ का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने जोर दिया कि हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और जब-जब यह शक्ति कम हुई है, देश को नुकसान उठाना पड़ा है। आनन्दपुरी पार्क में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीराम जी ने सामाजिक समरसता और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

पढ़ना जारी रखें “वो जात-पात से तोड़ेंगे, हम समता-ममता से जोड़ेंगे: श्रीराम जी”

वंचित को सशक्त करना हो समाज का उद्देश्य – डॉ. मोहन भागवत जी

सामाजिक सद्भाव से अनेक चुनौतियों का समाधान संभव; संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त सद्भाव बैठक का आयोजन

रायपुर, 01 जनवरी 2026। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आज स्थानीय श्री राम मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न जाति, समाज, पंथ के पाँच सौ से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “वंचित को सशक्त करना हो समाज का उद्देश्य – डॉ. मोहन भागवत जी”