अपनापन और आत्मीयता ही हिंदुत्व का वास्तविक सार : सुभाष जी

कानपुर। बी. एन. एस. डी. शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज, कानपुर में बैरिस्तर नरेन्द्रजीत सिंह बाल संस्कार केन्द्र एवं माँ सुशीला नरेन्द्रजीत सिंह सिलाई केन्द्र का 32वाँ वार्षिकोत्सव एवं सहभोज समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रसंघ चालक वीरेन्द्र पराक्रम आदित्य जी ने की।

पढ़ना जारी रखें “अपनापन और आत्मीयता ही हिंदुत्व का वास्तविक सार : सुभाष जी”

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, कार्य विस्तार, संगठनात्मक रचना एवं आगामी कार्ययोजना पर होगा मंथन

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी

इंदौर, 31 अक्तूबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2, 3 एवं 4 नवंबर को इंदौर में आयोजित हो रही है। कार्यकारी मंडल की बैठक के पूर्व आज शनिवार को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक शताब्दी वर्ष के निमित्त देशभर में विविध कार्यक्रम एवं उपक्रम आयोजित हुए। बैठक में इन कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संघ कार्य के विस्तार एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा।

पढ़ना जारी रखें “शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, कार्य विस्तार, संगठनात्मक रचना एवं आगामी कार्ययोजना पर होगा मंथन”

भोपाल – आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे डॉ. मोहन भागवत जी

भोपाल में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के दर्शनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।

पढ़ना जारी रखें “भोपाल – आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे डॉ. मोहन भागवत जी”

समाज संगठन और परिवर्तन के कठिन, परंतु श्रमसाध्य कार्य को वीरव्रत से विजयी सिद्ध करना है – अतुल लिमये जी

– समाज को भी साथ में लगना होगा, जगन्नाथ का रथ तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा।

इन्दौर में 28 अक्टूबर 2026 शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन्दौर विभाग का चरैवेती एकत्रीकरण सम्पन्न हुआ। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के समारोप के रूप में आयोजित इस एकत्रीकरण में इन्दौर विभाग के पाँच जिलों के स्वयंसेवकों को सह सरकार्यवाह अतुल लिमये जी ने संबोधित किया।

पढ़ना जारी रखें “समाज संगठन और परिवर्तन के कठिन, परंतु श्रमसाध्य कार्य को वीरव्रत से विजयी सिद्ध करना है – अतुल लिमये जी”

सेवा लेने वाले हाथ सेवा देने वाले बनें, यही सेवा भारती का लक्ष्य – दत्तात्रेस होसबाले जी

जयपुर, 26 अक्तूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि सेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों को सुविधाएं देना भर नहीं, बल्कि उनमें स्वाभिमान, आत्म-सामर्थ्य और पुरुषार्थ जगाना भी है। सेवा ऐसी होनी चाहिए कि सेवा लेने वाले हाथ, सेवा देने वाले बनें। उन्होंने समाज के समर्थ लोगों से सेवा बस्तियों में जाकर लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाने का आह्वान किया।

पढ़ना जारी रखें “सेवा लेने वाले हाथ सेवा देने वाले बनें, यही सेवा भारती का लक्ष्य – दत्तात्रेस होसबाले जी”

इंदौर में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक

नागपुर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल’ बैठक इस वर्ष मालवा प्रांत के इंदौर शहर (मध्य प्रदेश) में आगामी युगाब्द 5128, विक्रमी संवत 2083, कार्तिक कृष्ण अष्टमी, नवमी एवं दशमी अर्थात 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2026 को संपन्न होगी।

पढ़ना जारी रखें “इंदौर में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक”

सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक लाभ के लिए समाज में फूट पैदा नहीं करनी चाहिए – डॉ. मोहन भागवत जी

नागपुर, 20 अक्तूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि हमारे इतने विशाल समाज में अनेक समस्याएं हैं। व्यवस्था में भी कई कमियां हो सकती हैं। इसलिए उन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन होना स्वाभाविक है। लेकिन इन आंदोलनों के माध्यम से सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए समाज में फूट पैदा नहीं की जानी चाहिए। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग मैदान में आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।

पढ़ना जारी रखें “सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक लाभ के लिए समाज में फूट पैदा नहीं करनी चाहिए – डॉ. मोहन भागवत जी”

ज्ञानेश्वरी हमें दुनिया को देखने और जीवन को समझने का ज्ञान देती है – डॉ. मोहन भागवत जी

सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने ‘ज्ञानरंग : ज्ञानेश्वरी’ ऐप का लोकार्पण किया

मुंबई, 02 अक्तूबर 2026।

संत ज्ञानेश्वर महाराज के ७५०वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘वैल्युएबल ग्रुप’ द्वारा प्रस्तुत और ‘मेराक इवेंट्स’ द्वारा आयोजित ‘ज्ञानरंग : माऊलींच्या ओव्यांचा उत्सव’ (अर्थात माऊली के पदों का उत्सव) समारोह शुक्रवार को प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्यमंदिर में संपन्न हुआ। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘ज्ञानरंग : ज्ञानेश्वरी’ नामक विशेष मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया।

पढ़ना जारी रखें “ज्ञानेश्वरी हमें दुनिया को देखने और जीवन को समझने का ज्ञान देती है – डॉ. मोहन भागवत जी”

पंडित दीनदयाल उपाध्याय और यूपी के 14 जिले: कानपुर से बुंदेलखंड तक संगठन निर्माण और अंत्योदय का ऐतिहासिक भूगोल

 कानपुर | 25 सितंबर 2026

आधुनिक भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम एक कुशल संगठनकर्ता, विचार पुरुष और नीति-निर्माता के रूप में अग्रगण्य है। उनका सार्वजनिक जीवन मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), भारतीय जनसंघ और उत्तर प्रदेश के व्यापक संगठनात्मक ढांचे के निर्माण से जुड़ा रहा।

पढ़ना जारी रखें “पंडित दीनदयाल उपाध्याय और यूपी के 14 जिले: कानपुर से बुंदेलखंड तक संगठन निर्माण और अंत्योदय का ऐतिहासिक भूगोल”

स्वनिर्माण से ही संभव है विश्व कल्याण, विचारक और चिंतक बनें युवा : मनोज जी

 तिर्वा (कन्नौज), 24 सितंबर 2026

राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम्… के पावन उद्घोष के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तिर्वा नगर के तत्वावधान में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राजकीय डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज, तिर्वा के प्रेक्षागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने सहभागिता की।

पढ़ना जारी रखें “स्वनिर्माण से ही संभव है विश्व कल्याण, विचारक और चिंतक बनें युवा : मनोज जी”