आरोग्य भारती कानपुर प्रांत का एक दिवसीय आरोग्य मित्र प्रशिक्षण संपन्न: 190 प्रतिभागियों को मिला सीपीआर और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक ज्ञान

कानपुर, 2 सितंबर 2026
आरोग्य भारती कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित एक दिवसीय ‘आरोग्य मित्र प्रशिक्षण’ का सफल आयोजन जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में 40 समर्पित कार्यकर्ताओं और लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक घर में स्वास्थ्य जागरूकता और आपातकालीन जीवनरक्षक कौशल पहुंचाना रहा।

पढ़ना जारी रखें “आरोग्य भारती कानपुर प्रांत का एक दिवसीय आरोग्य मित्र प्रशिक्षण संपन्न: 190 प्रतिभागियों को मिला सीपीआर और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक ज्ञान”

चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा में जुटे 500 से अधिक स्वयंसेवक

चित्रकूट। मंदाकिनी में आई भीषण बाढ़ ने चित्रकूट के जनजीवन को प्रभावित किया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोग अपने घरों और दुकानों को संभालने में जुटे ही थे कि दोबारा बारिश शुरू हो गई। ऐसे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को फिर से जलस्तर बढ़ने की आशंका सताने लगी है। साथ ही बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पीने के साफ पानी और कपड़ों तक की समस्या सामने आ रही है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने पुनर्वास और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हुआ है।

पढ़ना जारी रखें “चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा में जुटे 500 से अधिक स्वयंसेवक”

पश्चिमी प्रभाव छोड़ें, सनातन संस्कारों को अपनाएं: सुभाष जी

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर दीनदयाल नगर की अग्रसेन बस्ती में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता पर विशेष बल दिया।

पढ़ना जारी रखें “पश्चिमी प्रभाव छोड़ें, सनातन संस्कारों को अपनाएं: सुभाष जी”

अपने धर्म-संस्कृति का संरक्षण कर, भारत को परम वैभव पर ले जाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा – डॉ. मोहन भागवत जी

भोपाल, 02 जनवरी 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के प्रसंग पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का देशभर में प्रवास हो रहा है। इसी श्रृंखला में दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि संघ अपने जन्म से ही लक्ष्य लेकर चल रहा है कि अपने धर्म-संस्कृति का संरक्षण कर, अपने भारत को परम वैभव पर लेकर जाना है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक यह प्रतिज्ञा करता है। कोई भी देश सम्पूर्ण समाज के योगदान से ही बड़ा होता है। नेता, नीति और व्यवस्था, ये सब तब सहायक होते हैं जब समाज गुण सम्पन्न होता है। भारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है। संघ युवाओं से आह्वान करता है कि वे संघ की शाखा में आएं या फिर संघ की योजना से चल रहे अपने रुचि के कार्य में जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

पढ़ना जारी रखें “अपने धर्म-संस्कृति का संरक्षण कर, भारत को परम वैभव पर ले जाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा – डॉ. मोहन भागवत जी”