‘सबसे पहले हिंदू, फिर जाति’: बांदा में हिंदू सम्मेलन के दौरान आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम का आह्वान

बांदा। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), कानपुर प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम ने हिंदू समाज की एकजुटता और आंतरिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज वह किसी पद या संगठन के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक स्वाभिमानी हिंदू के रूप में समाज के सामने अपनी बात रखने आए हैं।

पढ़ना जारी रखें “‘सबसे पहले हिंदू, फिर जाति’: बांदा में हिंदू सम्मेलन के दौरान आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम का आह्वान”

“पंच परिवर्तन से राष्ट्र उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा” – डॉ. मोहन भागवत जी

हिन्दू धर्म सभी पंथों का मूल है, बँटने का नहीं संगठित होने का समय – श्री असंग देव जी

रायपुर, 31 दिसम्बर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त छत्तीसगढ़ के रायपुर अंतर्गत अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया।

पढ़ना जारी रखें ““पंच परिवर्तन से राष्ट्र उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा” – डॉ. मोहन भागवत जी”

उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही हैं – दत्तात्रेय होसबाले जी

संतकबीरनगर। हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी रहे। उन्होंने सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और संगठनात्मक चेतना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कबीर मठ मगहर के महंत विचार दास जी ने की।

पढ़ना जारी रखें “उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही हैं – दत्तात्रेय होसबाले जी”