पढ़ना जारी रखें “युवा रोजगार और सफलता के साथ समझें नागरिक कर्तव्य: जे. नंदकुमार जी”
टैग: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
कार्य का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन मूल तत्व नहीं – डॉ. मोहन भागवत जी
नागपुर, 03 जुलाई 2026।
नागपुर के लक्ष्मीनगर स्थित साइंटिफिक सोसायटी सभागार में आयोजित ‘डॉ. हेडगेवार – आधुनिक युग के शालिवाहन’ यूट्यूब वीडियो के सार्वजनिक प्रसारण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि किसी भी संगठन का कार्य समय के साथ विस्तार पाता है, प्रतिष्ठा बढ़ती है और समाज में उसके प्रति विश्वास तथा सम्मान भी बढ़ता है। लेकिन ऐसे समय में सबसे बड़ी चुनौती अपने मूल विचारों और तत्वों को कायम रखने की होती है। कार्य का स्वरूप बदल सकता है, पर उसके मूल तत्व नहीं बदलने चाहिए। स्वयंसेवक बनना कोई अल्पकालीन प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवनभर निरंतर चलने वाली साधना है। जिसके लिए अहंकार ही नहीं, बल्कि अपने स्वभाव तक का समर्पण करना पड़ता है। यहां तक कि ‘समर्पण का भी अहंकार’ मन में नहीं आना चाहिए।
पढ़ना जारी रखें “कार्य का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन मूल तत्व नहीं – डॉ. मोहन भागवत जी”
समाज में होती है असली शक्ति, व्यक्ति या संगठन में नहीं: श्रीराम जी
कानपुर। कानपुर के जरौली में एक भव्य और वैचारिक विमर्श से परिपूर्ण ‘आचार्य पुरोहित बंधु गोष्ठी एवं सम्मान समारोह’ संपन्न हुआ। धर्म जागरण समन्वय कानपुर दक्षिण द्वारा कृष्णा फाउंडेशन एकेडमी, जरौली में आयोजित इस विशिष्ट कार्यक्रम में समाज की सामूहिक चेतना और राष्ट्र रक्षा के गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।
पढ़ना जारी रखें “समाज में होती है असली शक्ति, व्यक्ति या संगठन में नहीं: श्रीराम जी”
हमें सृष्टि से सामन्जस्य स्थापित करने का स्वभाव पीढ़ी दर पीढ़ी परम्परा से मिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
नागपुर, 04 जून 2026।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय’ का समापन समारोह, गुरुवार 4 जून, 2026, अधिक ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को रेशिमबाग मैदान में संपन्न हुआ। इस अखिल भारतीय वर्ग के समापन समारोह के प्रमुख अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति पद्मभूषण कुमार मंगलम बिरला जी रहे और सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में देश भर से आमंत्रित विशेष अतिथि पद्मश्री भारतभूषण जी त्यागी, पूज्य श्री योगी भवनाथ जी महाराज, महाराजा गज सिंह जी, गोपालभाई मावजी गोरसिया, दिव्यम जी त्रिपाठी, भार्गवभाई सुथार उपस्थित रहे।
सामाजिक समरसता से भारत बनेगा पुनः विश्वगुरु : स्वांत रंजन जी
कन्नौज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कन्नौज में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता संघ के रूपा में अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्री स्वांत रंजन जी ने राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से भारत दोबारा विश्वगुरु बनेगा।
पढ़ना जारी रखें “सामाजिक समरसता से भारत बनेगा पुनः विश्वगुरु : स्वांत रंजन जी”
RSS शताब्दी वर्ष: बांदा में व्यापारियों से बोले प्रांत संघचालक- ‘राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका अहम’
बांदा (उत्तर प्रदेश): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बांदा के छावनी रोड स्थित होटल तुलसी स्वरूप में एक भव्य ‘व्यवसाई श्रेणी’ जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भाग लिया, जहाँ राष्ट्र निर्माण और नैतिक व्यापार पर चर्चा की गई।
एक आवाज पर एक साथ चलते हैं लाखों स्वयंसेवक: जगदीश प्रसाद जी
• कानपुर के शास्त्री नगर में RSS द्वारा ‘स्वर शतकम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
• डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर घोष वादकों ने निकाला पथ संचलन
• शताब्दी वर्ष में समाज से ‘पंच परिवर्तन’ को अपनाने का आह्वान
पढ़ना जारी रखें “एक आवाज पर एक साथ चलते हैं लाखों स्वयंसेवक: जगदीश प्रसाद जी”
कानपुर: RSS स्वयंसेवकों ने घोष की मधुर धुन पर बाबा साहब को किया नमन, सेवा बस्ती में गूंजे अंबेडकर के विचार
कानपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कानपुर विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस उपलक्ष्य में कंपनी बाग चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष संघ के स्वयंसेवकों ने घोष का मधुर वादन किया।
शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार पर होगा मंथन
– शताब्दी वर्ष में अभी तक कुछ प्रांतों में गृह संपर्क अभियान के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचे
– बैठक में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी
समालखा (पानीपत), 11 मार्च 2026।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13 से 15 मार्च तक समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में आयोजित होगी। तीन दिन चलने वाली बैठक में देशभर से संघ और संघ प्रेरित संगठनों के कुल 1487 प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने माधव सृष्टि परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी। इस दौरान उनके साथ मंच पर उत्तर क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल जी उपस्थित रहे।
पढ़ना जारी रखें “शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार पर होगा मंथन”
हिंदुओं की एकजुटता से ही संभव है देश की सर्वांगीण उन्नति: श्री रामलाल जी
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी ने कहा कि हिंदू संस्कृति ने सदैव विश्व को सत्य, उदारता और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। जब तक हम अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जुड़े रहे, भारत ‘सोने की चिड़िया’ कहलाता रहा, किंतु जाति, भाषा और पंथों में बंटने के कारण हमें एक हजार वर्ष की गुलामी का दंश झेलना पड़ा। अब समय आ गया है कि हिंदू समाज संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। यह विचार उन्होंने रविवार को कानपुर दक्षिण जिले के माधव नगर स्थित हरदेव नगर (कर्रही) बस्ती में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
पढ़ना जारी रखें “हिंदुओं की एकजुटता से ही संभव है देश की सर्वांगीण उन्नति: श्री रामलाल जी”
