नोएडा. गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर हुआ लांच, 6 फरवरी को होगी रिलीज नौएडा के सेक्टर 12 स्थित भाउराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर, टीज़र और गीतों का विमोचन किया गया। इस विशेष अवसर पर सनातन संस्कृति के प्रतिनिधियों के रूप में देश की जानी-मानी आध्यात्मिक एवं सामाजिक विभूतियों ने गौमाता पर अपने विचार प्रगट किये।
