मानिकपुर (चित्रकूट)। जनपद के चित्रकूटधाम खंड के अंतर्गत मानिकपुर के भौंरी मंडल में भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे अखिलेश जी (क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख) ने हिंदू पहचान, सनातन परंपरा और वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ समाज को संगठित होने का आह्वान किया।
