कानपुर: “भारत में जन्मा हर व्यक्ति सांस्कृतिक रूप से हिन्दू है” – RSS क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र जी

कानपुर. तात्याटोपे नगर के दमगड़ा स्थित श्री राम औतार स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ में वैचारिक विमर्श का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित RSS के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र जी ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी दृष्टि साझा की।

पढ़ना जारी रखें “कानपुर: “भारत में जन्मा हर व्यक्ति सांस्कृतिक रूप से हिन्दू है” – RSS क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र जी”

हिंदुत्व सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी जीवन पद्धति, सभी के कल्याण की रखता है कामना: प्रदीप भदोरिया

फतेहगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गमांदेवी बस्ती द्वारा भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन स्थानीय आर. डी. लान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह प्रांत कार्यवाह प्रदीप भदोरिया को ने समाज को एकजुट होने और अपनी गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया।

पढ़ना जारी रखें “हिंदुत्व सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी जीवन पद्धति, सभी के कल्याण की रखता है कामना: प्रदीप भदोरिया”

वो जात-पात से तोड़ेंगे, हम समता-ममता से जोड़ेंगे: श्रीराम जी

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी ने समाज को एकजुट करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसे ‘माँ’ का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने जोर दिया कि हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और जब-जब यह शक्ति कम हुई है, देश को नुकसान उठाना पड़ा है। आनन्दपुरी पार्क में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीराम जी ने सामाजिक समरसता और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

पढ़ना जारी रखें “वो जात-पात से तोड़ेंगे, हम समता-ममता से जोड़ेंगे: श्रीराम जी”

सनातन गिरेगा तो हिंदू गिरेगा, सनातन उत्थान ही हिंदू का उत्थान है” — राजकुमार मटाले जी

 

– विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन उत्थान का उद्घोष

जिला कन्नौज के तिर्वा में अंबेडकर बस्ती में दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को भव्य एवं प्रेरणादायी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेमचंद्र यादव जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में श्री राजकुमार मटाले जी, अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “सनातन गिरेगा तो हिंदू गिरेगा, सनातन उत्थान ही हिंदू का उत्थान है” — राजकुमार मटाले जी”

हिन्दू समाज की एकता और समरसता से ही भारत बनेगा वैभवशाली: भवानी भीख जी

एकता और समरसता के संकल्प के साथ जोल्हूपुर में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ संपन्न

जोल्हूपुर, कालपी (उरई)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, कदौरा खण्ड के उसरगांव मण्डल स्थित ग्राम जोल्हूपुर में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में नागरिक कर्तव्यों पर विशेष बल दिया।

पढ़ना जारी रखें “हिन्दू समाज की एकता और समरसता से ही भारत बनेगा वैभवशाली: भवानी भीख जी”

निःस्वार्थ बुद्धि और ईमानदारी से देशहित में किया जाने वाला प्रत्येक कार्य संघ का ही कार्य है – डॉ. मोहन भागवत जी

राजकोट, 19 जनवरी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने आज राजकोट के सेवा भारती भवन में सौराष्ट्र-कच्छ की युवा प्रतिभाओं के साथ संवाद किया। सरसंघचालक जी ने कहा कि “जब युवा विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए कार्य करते हैं, तब उनके मन में ‘देश क्या है’ इसकी स्पष्ट कल्पना होनी चाहिए। अतीत में इस स्पष्ट विचार के अभाव या इसके धुंधला पड़ने के कारण ही देश गुलाम बना था। हमारा देश चैतन्यमय है, हम इसे भारत माता कहते हैं; यह केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं है। इसका विभाजन नहीं हो सकता, यह भावना से जुड़ा है”।

पढ़ना जारी रखें “निःस्वार्थ बुद्धि और ईमानदारी से देशहित में किया जाने वाला प्रत्येक कार्य संघ का ही कार्य है – डॉ. मोहन भागवत जी”

संघ किसी व्यक्ति या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करता है – दत्तात्रेय होसबाले जी

समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव राष्ट्र की एकता के लिए घातक है

दरभंगा, 17 जनवरी 2026।

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुखजन संगोष्ठी का आयोजन आज डीएमसीएच ऑडिटोरियम, दरभंगा में किया गया। इस अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

पढ़ना जारी रखें “संघ किसी व्यक्ति या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करता है – दत्तात्रेय होसबाले जी”

भारत के अच्छे भविष्य के लिए हिन्दू समाज जिम्मेदार है – डॉ. मोहन भागवत जी

गंगापुर, छत्रपति संभाजीनगर (16 जनवरी 2026)।

हिन्दू धर्म, परंपरा, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा हेतु  हिन्दू सम्मेलन समिति, गंगापुर ने भव्य “हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया। हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि हमें एक ऐसा बलशाली और चरित्रवान समाज बनाना है, जिससे दुनिया भी प्रभावित हो। इसके लिए हमें अपना स्वभाव और आचरण बदलना होगा। हिन्दू समाज ही भारत के अच्छे भविष्य के लिए ज़िम्मेदार है। इसलिए अच्छा परिवर्तन चाहिए तो स्वयं से शुरू करना होगा। उन्होंने पंच परिवर्तन का विषय सम्मेलन में उपस्थित समाज के समक्ष रखा।

पढ़ना जारी रखें “भारत के अच्छे भविष्य के लिए हिन्दू समाज जिम्मेदार है – डॉ. मोहन भागवत जी”

“पंच परिवर्तन से राष्ट्र उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा” – डॉ. मोहन भागवत जी

हिन्दू धर्म सभी पंथों का मूल है, बँटने का नहीं संगठित होने का समय – श्री असंग देव जी

रायपुर, 31 दिसम्बर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त छत्तीसगढ़ के रायपुर अंतर्गत अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया।

पढ़ना जारी रखें ““पंच परिवर्तन से राष्ट्र उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा” – डॉ. मोहन भागवत जी”

समन्वय बैठक में संघ शताब्दी व पंच परिवर्तन सहित शिक्षा नीति तथा जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास होंगे चर्चा के विषय

भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ समन्वय बैठक आरम्भ

जोधपुर, 5 सितंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक जोधपुर में आरंभ हुई। प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने आज प्रथम सत्र में भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया। तीन दिवसीय बैठक (5–7 सितम्बर) में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

पढ़ना जारी रखें “समन्वय बैठक में संघ शताब्दी व पंच परिवर्तन सहित शिक्षा नीति तथा जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास होंगे चर्चा के विषय”