सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का शंखनाद: भिटारा में संपन्न हुआ ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’

जालौन (उरई): “जब-जब हिन्दू घटा है, तब-तब हिन्दू कटा है।” यह आह्वान जालौन के भिटारा गाँव में गूँजा, जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि सुप्त पड़ी सांस्कृतिक चेतना को पुनः जागृत करने और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा।

पढ़ना जारी रखें “सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का शंखनाद: भिटारा में संपन्न हुआ ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’”

समाज यदि परिवार भावना से एकजुट होकर कार्य करे, तो राष्ट्र समर्थ बनेगा – दत्तात्रेय होसबाले जी

जबलपुर, 23 जनवरी।

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त जबलपुर की सुहागी बस्ती में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि सम्पूर्ण देश का हिन्दू समाज यदि एक परिवार की भावना से एकजुट होकर कार्य करे, तभी राष्ट्र समर्थ बनेगा। हिन्दू संस्कृति सृष्टि की प्रत्येक वस्तु में ईश्वर का दर्शन करती है और कन्या, ज्ञान व समृद्धि की पूजा करती है। ऐसी संस्कृति में भी यदि महिलाओं एवं कन्याओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की आवश्यकता पड़ती है, तो समाज को आत्ममंथन कर सुधार की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

पढ़ना जारी रखें “समाज यदि परिवार भावना से एकजुट होकर कार्य करे, तो राष्ट्र समर्थ बनेगा – दत्तात्रेय होसबाले जी”