‘जाति’ भेद को व्यवहार से हटाने के पहले लिए मन से निकालना होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

प्रमुख जन संगोष्ठी में सरसंघचालक जी का प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद

छत्रपति संभाजीनगर, 17 जनवरी 2026।

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी जिज्ञासाएँ लिखित रूप में प्रस्तुत कीं, जिनका समाधान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने विस्तारपूर्वक किया। इस अवसर पर मंच पर प्रांत संघचालक अनिल भालेराव जी उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “‘जाति’ भेद को व्यवहार से हटाने के पहले लिए मन से निकालना होगा – डॉ. मोहन भागवत जी”

संघ किसी व्यक्ति या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करता है – दत्तात्रेय होसबाले जी

समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव राष्ट्र की एकता के लिए घातक है

दरभंगा, 17 जनवरी 2026।

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुखजन संगोष्ठी का आयोजन आज डीएमसीएच ऑडिटोरियम, दरभंगा में किया गया। इस अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

पढ़ना जारी रखें “संघ किसी व्यक्ति या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करता है – दत्तात्रेय होसबाले जी”

प्रौद्योगिकी का उपयोग समाजहित में होना चाहिए – डॉ. मोहन भागवत जी

छत्रपति संभाजीनगर, 17 जनवरी 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने युवा उद्यमी संवाद में कहा कि प्रौद्योगिकी आज की अपरिहार्य आवश्यकता है। स्वदेशी का उपयोग करने का अर्थ प्रौद्योगिकी का त्याग करना नहीं है, किंतु हमें प्रौद्योगिकी का दास नहीं बनना चाहिए। हम उद्योग केवल अपने लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए करते हैं।

पढ़ना जारी रखें “प्रौद्योगिकी का उपयोग समाजहित में होना चाहिए – डॉ. मोहन भागवत जी”

भारत के अच्छे भविष्य के लिए हिन्दू समाज जिम्मेदार है – डॉ. मोहन भागवत जी

गंगापुर, छत्रपति संभाजीनगर (16 जनवरी 2026)।

हिन्दू धर्म, परंपरा, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा हेतु  हिन्दू सम्मेलन समिति, गंगापुर ने भव्य “हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया। हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि हमें एक ऐसा बलशाली और चरित्रवान समाज बनाना है, जिससे दुनिया भी प्रभावित हो। इसके लिए हमें अपना स्वभाव और आचरण बदलना होगा। हिन्दू समाज ही भारत के अच्छे भविष्य के लिए ज़िम्मेदार है। इसलिए अच्छा परिवर्तन चाहिए तो स्वयं से शुरू करना होगा। उन्होंने पंच परिवर्तन का विषय सम्मेलन में उपस्थित समाज के समक्ष रखा।

पढ़ना जारी रखें “भारत के अच्छे भविष्य के लिए हिन्दू समाज जिम्मेदार है – डॉ. मोहन भागवत जी”

विदेश जाकर ज्ञान प्राप्ति करें, लेकिन उसका उपयोग भारत के लिए करें – डॉ. मोहन भागवत जी

छत्रपति संभाजीनगर, 16 जनवरी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी छत्रपति संभाजीनगर के दो दिन के प्रवास पर हैं। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ में युवाओं से संवाद किया। सरसंघचालक जी ने कहा कि “भारत के विकास में युवाओं का योगदान ज़रूरी है। ज्ञान पाने के लिए विदेश जाने में कुछ गलत नहीं है, लेकिन उस ज्ञान का इस्तेमाल भारत के लिए किया जाना चाहिए। हमारे देश का भविष्य बनाने में युवाओं की ज़िम्मेदारी ज़रूरी है। आज का युवा देशभक्त है। युवाओं में देशभक्ति जितनी ज़्यादा होगी, वे देश के लिए उतना ही ज़्यादा काम करेंगे”। कई लोगों ने देश के फ़ायदे के लिए अपने ज्ञान और कुशलता का इस्तेमाल करने के लिए संघ के साथ काम किया है। संघ किसी से स्पर्धा नहीं करता, और किसी का विरोध भी नहीं करता। संघ बलशाली समाज निर्माण करना चाहता है। युवाओं से इस कार्य में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

पढ़ना जारी रखें “विदेश जाकर ज्ञान प्राप्ति करें, लेकिन उसका उपयोग भारत के लिए करें – डॉ. मोहन भागवत जी”

एक एजेंडा के तहत समाज में संभ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास हुआ – दत्तात्रेय होसबाले जी

विश्व पुस्तक मेले में ‘मंत्र-विप्लव’ पुस्तक का लोकार्पण

नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत मंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में आज ‘मंत्र – विप्लव’ पुस्तक का लोकार्पण किया। तरुण विजय द्वारा लिखित एवं प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक के विमोचन समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, पुस्तक के लेखक तरुण विजय तथा प्रभात प्रकाशन के चेयरमैन प्रभात कुमार भी उपस्थित थे।

पढ़ना जारी रखें “एक एजेंडा के तहत समाज में संभ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास हुआ – दत्तात्रेय होसबाले जी”

फिल्म ‘गोदान’: सनातन संस्कृति और गौ-महिमा की कहानी, नोएडा में भव्य पोस्टर विमोचन के साथ रिलीज डेट का ऐलान

नोएडा. गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर हुआ लांच, 6 फरवरी को होगी रिलीज नौएडा के सेक्टर 12 स्थित भाउराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर, टीज़र और गीतों का विमोचन किया गया। इस विशेष अवसर पर सनातन संस्कृति के प्रतिनिधियों के रूप में देश की जानी-मानी आध्यात्मिक एवं सामाजिक विभूतियों ने गौमाता पर अपने विचार प्रगट किये।

पढ़ना जारी रखें “फिल्म ‘गोदान’: सनातन संस्कृति और गौ-महिमा की कहानी, नोएडा में भव्य पोस्टर विमोचन के साथ रिलीज डेट का ऐलान”

समाज की शक्ति प्रत्येक वर्ग के सकारात्मक आचरण और आपसी समन्वय से निर्मित होती है – दत्तात्रेय होसबाले जी

जमशेदपुर, 11 जनवरी 2026।

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने तीन समूहों में आयोजित संगोष्ठियों/बैठकों में सहभागिता की। पहली सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न जाति-वर्गों के 375 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। संत महात्माओं के साथ आयोजित बैठक में 170 प्रतिनिधि उपस्थित रहे, इसी प्रकार विभिन्न आध्यात्मिक संगठनों के साथ आयोजित बैठक में 210 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “समाज की शक्ति प्रत्येक वर्ग के सकारात्मक आचरण और आपसी समन्वय से निर्मित होती है – दत्तात्रेय होसबाले जी”

बच्चों को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ना आवश्यक – दत्तात्रेय होसबाले जी

धर्मजागरण समाज का कार्य है, जिसे समाज को स्वयं करना होगा – सरकार्यवाह जी

रांची, 12 जनवरी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी का रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों, जाति-बिरादरी एवं समुदायों के 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक का उद्देश्य समाज में व्याप्त समसामयिक समस्याओं पर संवाद स्थापित करना तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर विचार करना था।

पढ़ना जारी रखें “बच्चों को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ना आवश्यक – दत्तात्रेय होसबाले जी”

संघ और चंद्रोदय मंदिर के भक्तों का उद्देश्य भारत को पुनः विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करना है – डॉ. मोहन भागवत जी

प्रभुपाद का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत – मोहन भागवत

वृंदावन, 10 जनवरी 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में आगमन पर मंदिर के भक्तों ने पारंपरिक वैदिक विधि के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर विराजमान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र के दिव्य दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज के कल्याण हेतु मंगलकामना की।

पढ़ना जारी रखें “संघ और चंद्रोदय मंदिर के भक्तों का उद्देश्य भारत को पुनः विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करना है – डॉ. मोहन भागवत जी”