सरसंघचालक जी ने जानी शून्य से विश्व बनाने वाली कर्तृत्ववान महिलाओं की कहानी

सोलापुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने गुरुवार को उद्योगवर्धिनी संस्था का सद्भावना दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी ली और महिला सशक्तिकरण के प्रकल्प की सराहना की। उन्होंने उद्योगवर्धिनी की उन कर्मठ महिलाओं की सफलता की कहानी जानी, जिन्होंने शून्य से अपना संसार खड़ा किया है।

पढ़ना जारी रखें “सरसंघचालक जी ने जानी शून्य से विश्व बनाने वाली कर्तृत्ववान महिलाओं की कहानी”

शताब्दी वर्ष में हर गांव, हर घर तक पहुंचेगा संघ : सुनील आंबेकर

देशभर में 58964 मंडल, 4455 बस्तियों में आयोजित होंगे हिन्दू सम्मेलन
केशव कुंज दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक (04, 05, 06 जुलाई 2025) रविवार को संपन्न हुई। आज केशव कुंज में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने बैठक के संबंध में जानकारी प्रदान की। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक जी, माननीय सरकार्यवाह जी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

पढ़ना जारी रखें “शताब्दी वर्ष में हर गांव, हर घर तक पहुंचेगा संघ : सुनील आंबेकर”

04 जुलाई से दिल्ली में तीन दिवसीय प्रांत प्रचारक बैठक में होगी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली, 03 जुलाई 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का आयोजन केशव कुंज (दिल्ली) में 04 से 06 जुलाई तक होने वाला है। बैठक में मुख्यतः संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। यह बैठक कोई निर्णय लेने वाली बैठक नहीं है। प्रांतों में संगठन के कार्य की प्रगति व अनुभवों पर चर्चा होती है। कार्य विभागों के कार्य को लेकर भी चर्चा होती है। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक, माननीय सरकार्यवाह की उपस्थिति रहती है। उनका मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होता है। बैठक में सभी सह सरकार्यवाह, कार्य विभाग प्रमुख और संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे।

पढ़ना जारी रखें “04 जुलाई से दिल्ली में तीन दिवसीय प्रांत प्रचारक बैठक में होगी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा”

“हमें अपनी सुरक्षा के मामले में ‘स्व’ निर्भर होना चाहिए” – डॉ. मोहन भागवत जी

नागपुर, 05 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय के समापन समारोह में कहा कि “हमें अपनी सुरक्षा के मामले में ‘स्व’ निर्भर होना चाहिए।” और इसके लिए सेना, शासन-प्रशासन के साथ समाज बल आवश्यक है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद की गई कार्रवाई से देश की रक्षा और रक्षात्मक अनुसंधान क्षमताएं सिद्ध हुईं। इस अवसर पर शासन और प्रशासन की दृढ़ता भी दिखी।

पढ़ना जारी रखें ““हमें अपनी सुरक्षा के मामले में ‘स्व’ निर्भर होना चाहिए” – डॉ. मोहन भागवत जी”

तियानमेन चौक नरसंहार : वामपंथी खूनी इतिहास एवं संविधान विरोधी कृत्यों के सन्दर्भ में

तियानमेन चौक नरसंहार (3–4 जून 1989) वामपंथी अधिनायकवादी विचारधारा की अमानवीय प्रवृत्तियों और उसके छिपे हुए कुटिल उद्देश्यों का एक ज्वलंत प्रतीक है। इस दौरान न केवल हजारों निर्दोष नागरिकों, विशेषकर छात्रों और श्रमिकों, का निर्मम दमन किया गया, बल्कि करोड़ों चीनी नागरिकों के मौलिक संवैधानिक अधिकारों को भी रौंद दिया गया। यह घटना दिखाती है कि जब सत्ता जनभावनाओं से कटकर केवल दमन के बल पर शासन करती है, तो वह रक्तपात और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को कुचलने में भी नहीं चूकती।

पढ़ना जारी रखें “तियानमेन चौक नरसंहार : वामपंथी खूनी इतिहास एवं संविधान विरोधी कृत्यों के सन्दर्भ में”

शक्ति हो तो विश्व प्रेम और मंगल की भाषा सुनता है – डॉ. मोहन भागवत जी

जयपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि दुनिया तब ही आपको सुनती है, जब आपके पास शक्ति हो। भारत विश्व का सबसे प्राचीन देश है। उसकी भूमिका बड़े भाई की है। भारत विश्व में शांति और सौहार्द के लिए कार्य कर रहा है। सरसंघचालक जी शनिवार को जयपुर के हरमाडा स्थित रविनाथ आश्रम में आयोजित रविनाथ महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

पढ़ना जारी रखें “शक्ति हो तो विश्व प्रेम और मंगल की भाषा सुनता है – डॉ. मोहन भागवत जी”

हमीरपुर में मनाई गई आद्य पत्रकार नारद जी की जयंती

मौदहा, हमीरपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रचार विभाग हमीरपुर की ओर से नारद जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मौदहा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एवं मौदहा प्रेस क्लब के निदेशक मनोज त्रिपाठी ने कहा कि ब्रम्हा जी के मानस पुत्र नारद जी आद्य पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं, उनके द्वारा सतयुग,द्वापर व त्रेतायुग में समाचारों का आदान प्रदान किया जाता था। इनको असुर व देवताओं के समाचार वाहक के रूप में भी जाना जाता है, नारद जी को पृथ्वी का प्रथम पत्रकार माना जाता है। इस मौके पर मौदहा प्रेस क्लब के संस्थापक अरुण शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला प्रचार प्रमुख भारत सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रमैया प्रजापति, मातादीन प्रजापति, रईस उद्दीन, नवल किशोर, लाला मास्टर मोहम्मद इस्लाम आदि पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक अक्षय वट है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नागपुर, 30 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर स्थित माधव नेत्रालय चैरिटेबल ट्रस्ट के माधव नेत्रालय के नए प्रीमियर सेन्टर के शिलान्यास समारोह में कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने निराशा में डूबे भारतीय समाज को झकझोरा, उसके स्वरूप की याद दिलाई, आत्मविश्वास का संचार किया और राष्ट्रीय चेतना को बुझने नहीं दिया।

पढ़ना जारी रखें “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक अक्षय वट है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”

संघ शताब्दी के उपलक्ष्य में संकल्प

विश्व शांति और समृद्धि के लिए समरस और संगठित हिन्दू समाज का निर्माण

पढ़ना जारी रखें “संघ शताब्दी के उपलक्ष्य में संकल्प”

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले द्वारा अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस – 23 मार्च, 2025, 11.30 बजे से

 

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले द्वारा अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस

अ. भा. प्र. स. प्रस्ताव – बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता से खड़े रहने का आह्वान