कानपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रीमान बालकृष्ण जी का निधन आज प्रात: राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ में हो गया। श्री बालकृष्ण जी के पार्थिव देह के अन्तिम दर्शन भारती भवन, लखनऊ में प्रात: 7:30 से 10:00 बजे तक हुये। इसके बाद श्री बाल जी के कानपुर में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन प्रान्तीय कार्यालय केशव भवन में 12:30 से 2:00 तक दर्शन हुए। उनका अन्तिम संस्कार आज 3:00 बजे अपराह्न गंगा तट, भैरों घाट, कानपुर में सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 31 अगस्त-1-2 सितंबर 2024 को केरल के पालक्काड में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष केरल के पालक्काड में इस माह दिनांक 31 अगस्त एवं 1 तथा 2 सितंबर 2024 को आयोजित हो रही है। तीन दिवसीय यह अखिल भारतीय बैठक सामान्यतः वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। पिछले वर्ष यह बैठक सितंबर 2023 में पुणे में संपन्न हुई थी। इस अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठनों में कार्यरत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होते हैं। यह सभी संगठन समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के सकारात्मक कार्यों में लोकतांत्रिक पद्धति से सामाजिक परिवर्तन के कार्य में सक्रिय रहते है।
श्री नारायण गुरु
संक्षिप्त परिचय
- श्री नारायण गुरु का जन्म 20 अगस्त, 1856 को ब्रिटिश भारत के तत्कालीन राज्य त्रावणकोर और वर्तमान भारत के केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित गांव चेम्पाझंथी में मदन आसन और उनकी पत्नी कुटियाम्मा के पुत्र के रूप हुआ था। 20 अगस्त, 1856 को ‘व्यालवरम’ नामक एक किसान परिवार में पैदा हुए बच्चे का नाम ‘नानू’ रखा गया जिसका अर्थ है ‘नारायण’।
‘अथातो बिंब जिज्ञासा’ विवेक जगाने वाला ग्रंथ : डॉ. मोहन भागवत
पुणे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि वर्तमान में विश्व विभिन्न मार्गों पर लड़खड़ा रहा है, रुका हुआ है. उसे भारत की परंपराओं से प्राप्त ज्ञान की आवश्यकता है. वह हमारे ज्ञान, भक्ति और कर्म के त्रिवेणी संगम से दिखा सकते हैं. वह दृष्टि देने का कार्य डॉ. देगलूरकर के ग्रंथ के माध्यम से हुआ है. ‘अथातो बिंब जिज्ञासा’ ग्रंथ विवेक जगाने वाला ग्रंथ है.
पढ़ना जारी रखें “‘अथातो बिंब जिज्ञासा’ विवेक जगाने वाला ग्रंथ : डॉ. मोहन भागवत”
ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से हर वर्ष एक लाख से अधिक लोग कर रहे संपर्क : सुनील आंबेकर
2024 में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में 24 हजार कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर का जीवन संदेश समाज तक पहुंचाने को वर्ष भर अभियान
रांची. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने कहा कि देश की युवा शक्ति काफी संख्या में संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही है, और जुड़ भी रहे हैं. संघ ने वर्ष 2012 में ज्वाइन आरएसएस (वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन) के तहत एक ऑनलाइन माध्यम प्रारंभ किया था. इसके अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्रतिवर्ष एक से सवा लाख लोग संघ के साथ विविध गतिविधियों में जुड़ रहे हैं. इस वर्ष भी जून के अंत तक 66529 लोगों ने संपर्क कर संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है.
पढ़ना जारी रखें “ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से हर वर्ष एक लाख से अधिक लोग कर रहे संपर्क : सुनील आंबेकर”
अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हाफिज ने किया कुकर्म, मौलवी ने की मदद
फतेहपुर. सौंरा गांव में अनवारुल उलूम रिजविया मदरसे के नौ वर्षीय छात्र की हत्या का बुधवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। छात्र की हत्या उसको पढ़ाने वाले हाफिज ने कुकर्म करने के बाद की थी। इसके बाद अपने जीजा मौलवी के साथ मिलकर रात के अंधेरे में शव को बोरी में भरकर गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित हाफिज व मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी प्रयागराज भानु भाष्कर ने दोपहर को घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपितों से पूछताछ की।
पढ़ना जारी रखें “अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हाफिज ने किया कुकर्म, मौलवी ने की मदद”
दैनिक जागरण में प्रकाशित यह समाचार पूर्णतः निराधार है : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

दैनिक जागरण में प्रकाशित यह समाचार पूर्णतः निराधार है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर ने किया खबर का खंडन
आरएसएस, कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय समापन समारोह, नागपुर, लाइव
कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय समापन समारोह आशीर्वचन – प्रमुख अतिथि महंत गुरूवर्य श्री रामगिरी जी महाराज , पीठाधीश श्री क्षेत्र गोदावरी धाम, बेट सराला, जिला छत्रपती संभाजीनगर उद्बोधन – प.पू. सरसंघचालक मा.डॉ. मोहन जी भागवत दिनांक : सोमवार 10 जून, 2024 समय : सायम् 6.30 बजे नागपुर #rssvideos #rssorg #RSSVarg_2 #nagpur #mohanbhagwat #vsknagpur #rss #कार्यकर्ता_विकास_वर्ग_द्वितीय #समापन_समारोह
इंस्टाग्राम पर हिंदू बन की दोस्ती फिर ब्लैकमेल कर मांगी रकम
कानपुर. इंद्रा नगर निवासी युवती से एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसे न्यूड काल के लिए मनाया, फिर एक युवती के माध्यम से कल्याणपुर के होटल में बुलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए और प्रचलित करने की धमकी देकर एक लाख रुपए मांगकर ब्लैकमेल करने लगा। पैसा नहीं मिला तो वीडियो युवती के भाई को भेज दिए। युवती की तहरीर पर कल्याणपुर थाना में आरोपित के विरुद्ध छेड़छाड़, रंगदारी व आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ना जारी रखें “इंस्टाग्राम पर हिंदू बन की दोस्ती फिर ब्लैकमेल कर मांगी रकम”
सोशल मीडिया ने पत्रकारों की चुनौतियों को बढ़ाया : डॉ. संजय सिंह
झांसी. नारद जयंती समारोह समिति झांसी महानगर द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी के जन्मोत्सव पर बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक जल जन जोड़ों अभियान व सदस्य वर्ड वाटर काउंसिल डा संजय सिंह रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रभारी मप्र हिंदुस्थान समाचार एजेंसी व फिल्म सेंसर बोर्ड के सलाहकार समिति, भारत सरकार के सदस्य डा. मयंक चतुर्वेदी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एस.के. राय ने की। संचालन कार्यक्रम संयोजक महेश पटैरिया ने किया।
पढ़ना जारी रखें “सोशल मीडिया ने पत्रकारों की चुनौतियों को बढ़ाया : डॉ. संजय सिंह”
