जालौन (उरई): “जब-जब हिन्दू घटा है, तब-तब हिन्दू कटा है।” यह आह्वान जालौन के भिटारा गाँव में गूँजा, जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि सुप्त पड़ी सांस्कृतिक चेतना को पुनः जागृत करने और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा।
टैग: हिन्दू एकता
हिन्दू समाज की एकता और समरसता से ही भारत बनेगा वैभवशाली: भवानी भीख जी
एकता और समरसता के संकल्प के साथ जोल्हूपुर में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ संपन्न
जोल्हूपुर, कालपी (उरई)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, कदौरा खण्ड के उसरगांव मण्डल स्थित ग्राम जोल्हूपुर में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में नागरिक कर्तव्यों पर विशेष बल दिया।
पढ़ना जारी रखें “हिन्दू समाज की एकता और समरसता से ही भारत बनेगा वैभवशाली: भवानी भीख जी”
जाति बंधन तोड़कर हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बंधना होगा – अनिल जी
सनातन का उत्थान ही भारत का उत्थान है: क्षेत्र प्रचारक
कानपुर. हिन्दू धर्म पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान करने पर पुरोहित उद्घोष करते है कि विश्व का कल्याण हो। विश्व में कोई भी ऐसा देश नहीं है जो पूरे विश्व की कामना करता हो। हिन्दू संगठित होगा तो विश्व का कल्याण होगा। महर्षि अरबिन्द ने कहा था कि अगर सनातन का उत्थान होगा तो भारत का उत्थान होगा। यदि पतन होगा तो भारत का पतन होगा। हजार वर्षों तक विधर्मियों ने देश पर कई आक्रमण किये परन्तु देश नहीं बॉट पाये लेकिन अब आकमण कारियों ने हथियार बदल दिया है और देश तोड़ने के लिये जयचन्द्रों को खड़ा कर दिया है। विदेशी पैसे पर पलने वाले देश को अलग-2 टुकड़ों में बॉट रहे है। राजनैतिक पार्टिया हिन्दू समाज को तोड़ने के लिये जातिगत पार्टिया बना रही है। जाति बन्धन को तोड़कर हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में हम सभी को बाँधना होगा।
पढ़ना जारी रखें “जाति बंधन तोड़कर हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बंधना होगा – अनिल जी”
