कानपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष भर में 6 उत्सव मनाता है, जिसमें से तीन उत्सव सम्पूर्ण समाज को जोड़ने एवं तीन उत्सव शौर्य, वीरता व पराक्रम के प्रतीक हैं। उनमें से विजयादशमी पर्व भी है। इसी दिन डा० हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना हिन्दू समाज को संगठित करने एवं भारत माता का वैभव पुनः स्थापित करने हेतु की थी। यदि किसी को संघ समझना है, तो उसे शाखा आना जरूरी है। हम व्यक्ति पूजा नहीं बल्कि भारत माता की जय जयकार करते हैं। शाखा में खेल-खेल में देश के लिए कार्य करने का भाव जाग्रत होता है।
श्रेणी: कानपुर प्रांत
बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर अकबरपुर में हुआ विरोध-प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार, हिन्दू बहन बेटियों बच्चों के प्रति जघन्य अपराध, बालात्कार तथा अपरहण के विरोध में आज समस्त हिन्दू जनमानस सड़कों पर उतर आया।
पढ़ना जारी रखें “बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर अकबरपुर में हुआ विरोध-प्रदर्शन”
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख बालकृष्ण जी का निधन
कानपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रीमान बालकृष्ण जी का निधन आज प्रात: राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ में हो गया। श्री बालकृष्ण जी के पार्थिव देह के अन्तिम दर्शन भारती भवन, लखनऊ में प्रात: 7:30 से 10:00 बजे तक हुये। इसके बाद श्री बाल जी के कानपुर में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन प्रान्तीय कार्यालय केशव भवन में 12:30 से 2:00 तक दर्शन हुए। उनका अन्तिम संस्कार आज 3:00 बजे अपराह्न गंगा तट, भैरों घाट, कानपुर में सम्पन्न हुआ।
अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हाफिज ने किया कुकर्म, मौलवी ने की मदद
फतेहपुर. सौंरा गांव में अनवारुल उलूम रिजविया मदरसे के नौ वर्षीय छात्र की हत्या का बुधवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। छात्र की हत्या उसको पढ़ाने वाले हाफिज ने कुकर्म करने के बाद की थी। इसके बाद अपने जीजा मौलवी के साथ मिलकर रात के अंधेरे में शव को बोरी में भरकर गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित हाफिज व मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी प्रयागराज भानु भाष्कर ने दोपहर को घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपितों से पूछताछ की।
पढ़ना जारी रखें “अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हाफिज ने किया कुकर्म, मौलवी ने की मदद”
इंस्टाग्राम पर हिंदू बन की दोस्ती फिर ब्लैकमेल कर मांगी रकम
कानपुर. इंद्रा नगर निवासी युवती से एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसे न्यूड काल के लिए मनाया, फिर एक युवती के माध्यम से कल्याणपुर के होटल में बुलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए और प्रचलित करने की धमकी देकर एक लाख रुपए मांगकर ब्लैकमेल करने लगा। पैसा नहीं मिला तो वीडियो युवती के भाई को भेज दिए। युवती की तहरीर पर कल्याणपुर थाना में आरोपित के विरुद्ध छेड़छाड़, रंगदारी व आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ना जारी रखें “इंस्टाग्राम पर हिंदू बन की दोस्ती फिर ब्लैकमेल कर मांगी रकम”
सोशल मीडिया ने पत्रकारों की चुनौतियों को बढ़ाया : डॉ. संजय सिंह
झांसी. नारद जयंती समारोह समिति झांसी महानगर द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी के जन्मोत्सव पर बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक जल जन जोड़ों अभियान व सदस्य वर्ड वाटर काउंसिल डा संजय सिंह रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रभारी मप्र हिंदुस्थान समाचार एजेंसी व फिल्म सेंसर बोर्ड के सलाहकार समिति, भारत सरकार के सदस्य डा. मयंक चतुर्वेदी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एस.के. राय ने की। संचालन कार्यक्रम संयोजक महेश पटैरिया ने किया।
पढ़ना जारी रखें “सोशल मीडिया ने पत्रकारों की चुनौतियों को बढ़ाया : डॉ. संजय सिंह”
नारद जी सत्य का निडरता से प्रचार करते थे : पद्मश्री उमाशंकर पांडेय
बाँदा. विभिन्न बुद्धिजीवियों द्वारा नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन तुलसी स्वरूप होटल, बाँदा में किया गया, जिसमें बांदा जिले के 80 से अधिक पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं अन्य अतिथियों द्वारा देवर्षि नारद भगवान को उनके अवतरण दिवस के अवसर पर प्रणाम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
पढ़ना जारी रखें “नारद जी सत्य का निडरता से प्रचार करते थे : पद्मश्री उमाशंकर पांडेय”
लव जिहाद : अंकित बन फैज ने नाबालिग हिन्दू युवती से किया बलात्कार, मतांतरण का बना रहा है दबाव
कानपुर. शहर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। 16 मई को बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ एक नाबालिग हिन्दू युवती ने पुलिस आयुक्त के सामने पेश होकर आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक ने अंकित नाम रखकर उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया वा उसका वीडियो भी बना लिया। अब वो उसी वीडियो को प्रचारित कर मतांतरण और निकाह का दबाव बना रहा है। पुलिस आयुक्त ने मामले का संज्ञान लिया और काकादेव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
आरएसएस ने किया समाजसेवी नारायण सिंह जी का सम्मान

केशव भवन (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, कानपुर प्रांत), कानपुर में समाजसेवी नारायण सिंह जी (जुगराजपुर, सचेंडी) का सम्मान श्री राम जी (प्रांत प्रचारक, कानपुर प्रांत) एवं श्री भवानी भीख तिवारी जी (सह प्रांत कार्यवाह, कानपुर प्रांत) ने किया।
विवाहित निकला नाबालिग हिन्दू लड़की को धर्मांतरण के लिए भगाने वाला शाहिद
शाहिद विवाहित था फिर भी 13 वर्षीय नाबालिग हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फांस कर घर से भगा कर 4 दिन अपने घर पर रखा। धर्मांतरण का दबाव बना रहा था निकाह करने के लिए। बजरंग दल के प्रयास से मुकदमा लिखा गया। शाहिद गिरफ्तार हुआ हिन्दू युवती अपने घर वापस आई। युवती ने पुलिस को बताया कि शाहिद ने कहा था कि तुम मतांतरण मत करना हम दोनों शादी करेंगे। लेकिन पिछले 2 दिन से निकाह करने के लिए दबाव बना रहा था।
