जाति आधारित छुआछूत कुष्ठरोग के समान, समाज की एकता से ही बनेगा भारत मजबूत: अनिल जी

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह-क्षेत्र कार्यवाह अनिल जी ने सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए जाति आधारित भेदभाव को समाज के लिए ‘कुष्ठरोग’ बताया है। रविवार को कानपुर के दामोदर नगर स्थित चन्द्रलोक गेस्ट हाउस और जूही बारादेवी के करपात्री नगर पार्क में आयोजित विराट हिन्दू महासम्मेलनों को संबोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया।

पढ़ना जारी रखें “जाति आधारित छुआछूत कुष्ठरोग के समान, समाज की एकता से ही बनेगा भारत मजबूत: अनिल जी”

कानपुर: “भारत में जन्मा हर व्यक्ति सांस्कृतिक रूप से हिन्दू है” – RSS क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र जी

कानपुर. तात्याटोपे नगर के दमगड़ा स्थित श्री राम औतार स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ में वैचारिक विमर्श का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित RSS के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र जी ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी दृष्टि साझा की।

पढ़ना जारी रखें “कानपुर: “भारत में जन्मा हर व्यक्ति सांस्कृतिक रूप से हिन्दू है” – RSS क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र जी”

विराट हिन्दू सम्मेलन 2026: प्रान्त प्रचारक श्री राम जी ने दिया राष्ट्रहित का संदेश, ओजस्वी कविताओं ने भरा जोश

रसूलाबाद (बिल्हौर): रसूलाबाद की पावन धरा पर ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का अत्यंत भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, धर्म-संस्कृति और सामाजिक चेतना की गूँज सुनाई दी।

पढ़ना जारी रखें “विराट हिन्दू सम्मेलन 2026: प्रान्त प्रचारक श्री राम जी ने दिया राष्ट्रहित का संदेश, ओजस्वी कविताओं ने भरा जोश”

पश्चिमी प्रभाव छोड़ें, सनातन संस्कारों को अपनाएं: सुभाष जी

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर दीनदयाल नगर की अग्रसेन बस्ती में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता पर विशेष बल दिया।

पढ़ना जारी रखें “पश्चिमी प्रभाव छोड़ें, सनातन संस्कारों को अपनाएं: सुभाष जी”

हिंदुत्व सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी जीवन पद्धति, सभी के कल्याण की रखता है कामना: प्रदीप भदोरिया

फतेहगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गमांदेवी बस्ती द्वारा भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन स्थानीय आर. डी. लान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह प्रांत कार्यवाह प्रदीप भदोरिया को ने समाज को एकजुट होने और अपनी गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया।

पढ़ना जारी रखें “हिंदुत्व सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी जीवन पद्धति, सभी के कल्याण की रखता है कामना: प्रदीप भदोरिया”

वो जात-पात से तोड़ेंगे, हम समता-ममता से जोड़ेंगे: श्रीराम जी

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी ने समाज को एकजुट करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसे ‘माँ’ का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने जोर दिया कि हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और जब-जब यह शक्ति कम हुई है, देश को नुकसान उठाना पड़ा है। आनन्दपुरी पार्क में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीराम जी ने सामाजिक समरसता और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

पढ़ना जारी रखें “वो जात-पात से तोड़ेंगे, हम समता-ममता से जोड़ेंगे: श्रीराम जी”

सनातन गिरेगा तो हिंदू गिरेगा, सनातन उत्थान ही हिंदू का उत्थान है” — राजकुमार मटाले जी

 

– विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन उत्थान का उद्घोष

जिला कन्नौज के तिर्वा में अंबेडकर बस्ती में दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को भव्य एवं प्रेरणादायी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेमचंद्र यादव जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में श्री राजकुमार मटाले जी, अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “सनातन गिरेगा तो हिंदू गिरेगा, सनातन उत्थान ही हिंदू का उत्थान है” — राजकुमार मटाले जी”

चित्रकूट विराट हिंदू सम्मेलन: मत्स्य अवतार से विज्ञान तक, अखिलेश जी ने बताया ‘सनातन’ का वैश्विक महत्व

मानिकपुर (चित्रकूट)। जनपद के चित्रकूटधाम खंड के अंतर्गत मानिकपुर के भौंरी मंडल में भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे अखिलेश जी (क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख) ने हिंदू पहचान, सनातन परंपरा और वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ समाज को संगठित होने का आह्वान किया।

पढ़ना जारी रखें “चित्रकूट विराट हिंदू सम्मेलन: मत्स्य अवतार से विज्ञान तक, अखिलेश जी ने बताया ‘सनातन’ का वैश्विक महत्व”

हिन्दू समाज की एकता और समरसता से ही भारत बनेगा वैभवशाली: भवानी भीख जी

एकता और समरसता के संकल्प के साथ जोल्हूपुर में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ संपन्न

जोल्हूपुर, कालपी (उरई)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, कदौरा खण्ड के उसरगांव मण्डल स्थित ग्राम जोल्हूपुर में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में नागरिक कर्तव्यों पर विशेष बल दिया।

पढ़ना जारी रखें “हिन्दू समाज की एकता और समरसता से ही भारत बनेगा वैभवशाली: भवानी भीख जी”

जाति बंधन तोड़कर हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बंधना होगा – अनिल जी

सनातन का उत्थान ही भारत का उत्थान है: क्षेत्र प्रचारक

कानपुर. हिन्दू धर्म पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान करने पर पुरोहित उ‌द्घोष करते है कि विश्व का कल्याण हो। विश्व में कोई भी ऐसा देश नहीं है जो पूरे विश्व की कामना करता हो। हिन्दू संगठित होगा तो विश्व का कल्याण होगा। महर्षि अरबिन्द ने कहा था कि अगर सनातन का उत्थान होगा तो भारत का उत्थान होगा। यदि पतन होगा तो भारत का पतन होगा। हजार वर्षों तक विधर्मियों ने देश पर कई आक्रमण किये परन्तु देश नहीं बॉट पाये लेकिन अब आकमण कारियों ने हथियार बदल दिया है और देश तोड़ने के लिये जयचन्द्रों को खड़ा कर दिया है। विदेशी पैसे पर पलने वाले देश को अलग-2 टुकड़ों में बॉट रहे है। राजनैतिक पार्टिया हिन्दू समाज को तोड़ने के लिये जातिगत पार्टिया बना रही है। जाति बन्धन को तोड़कर हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में हम सभी को बाँधना होगा।

पढ़ना जारी रखें “जाति बंधन तोड़कर हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बंधना होगा – अनिल जी”