विराट हिन्दू सम्मेलन 2026: प्रान्त प्रचारक श्री राम जी ने दिया राष्ट्रहित का संदेश, ओजस्वी कविताओं ने भरा जोश

रसूलाबाद (बिल्हौर): रसूलाबाद की पावन धरा पर ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का अत्यंत भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, धर्म-संस्कृति और सामाजिक चेतना की गूँज सुनाई दी।

प्रान्त-प्रचारक-श्री-राम-जी-भाषण-रसूलाबाद

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री श्री राम जी (प्रान्त प्रचारक, कानपुर प्रांत) रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सह जिला प्रचार प्रमुख शिवजी द्वारा किया गया।

काव्य पाठ: राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्तर के कवियों का काव्य पाठ रहा। देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे कवियों ने अपनी रचनाओं से जनमानस में जोश भर दिया:

  • श्री गोपाल पांडेय जी: ओजस्वी कविताओं के माध्यम से समाज जागरण का संदेश।

  • कवि कमलाकांत जी एवं कवि पवन जी: राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव पर सशक्त प्रस्तुति।

उद्देश्य एवं सहभागिता

इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना का संचार करना और राष्ट्रहित में एकजुटता प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विराट-हिन्दू-सम्मेलन-रसूलाबाद-भीड़-की-तस्वीर

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत बौद्धिक प्रमुख रमेश जी, विभाग प्रचारक राहुल जी, विभाग संघ चालक नरेश जी, सह विभाग कार्यवाह छत्रवीर जी, विभाग ग्राम विकास प्रमुख सर्वेश जी, जिला प्रचारक धीरेंद्र जी, जिला संघ चालक राम लखन जी, सह जिला संघ चालक अवदेश जी, जिला कार्यवाह राकेश जी, सह जिला कार्यवाह अनिरुद्ध जी, जिला शारीरिक प्रमुख रोहित जी, जिला संपर्क प्रमुख बृजेन्द्र जी एवं जिला बौद्धिक प्रमुख अमित जी, खंड प्रचारक संजीव जी, मैथा खंड कार्यवाह ओमेंद्र जी, शारीरिक प्रमुख उत्कर्ष जी, रसूलाबाद खंड के पालक शिवजी, वर्तमान विधायक पूनम जी एवं पूर्व विधायक निर्मला जी, संजीव जी, रोहित जी, आयुष जी, राघव जी, प्रियम जी, सनी जी, हर्ष तिवारी जी और सामाजिक समरसता प्रमुख उत्कर्ष जी सहित सैकड़ों लोग उपस्काथित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *