युवा रोजगार और सफलता के साथ समझें नागरिक कर्तव्य: जे. नंदकुमार जी

झांसी | 6 सितम्बर 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन समिति, झांसी महानगर की ओर से ‘युवा व्यवसायी संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। झांसी स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित इस विशेष सत्र में सैकड़ों युवा व्यवसाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को अपनी व्यक्तिगत व्यावसायिक सफलता और रोजगार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

पढ़ना जारी रखें “युवा रोजगार और सफलता के साथ समझें नागरिक कर्तव्य: जे. नंदकुमार जी”

समाज परिवर्तन के लिए सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों व सज्जन शक्ति को एकजुट होकर प्रयास करना होगा – दत्तात्रेय होसबाले जी

रोहतक। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त रोहतक के गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में “सज्जन शक्ति की समाज परिवर्तन में भूमिका” विषय पर सामाजिक सद्भाव विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि भारत विश्व का मार्गदर्शन कर सके इसके लिए देश को आंतरिक तौर पर मजबूत करना होगा, आंतरिक ताकत देनी होगी और संघ पिछले 100 वर्षों से इसके लिए ही कार्यरत है। देश को आंतरिक तौर पर मजबूत करने के लिए समाज की सज्जन शक्ति को एकजुट होकर आगे आना होगा। सद्भाव के साथ सभी महापुरुषों की जयंती मिलकर मनानी होगी, तभी राष्ट्र मजबूत होगा और जात-पात की खाई को पाटा जा सकेगा।

पढ़ना जारी रखें “समाज परिवर्तन के लिए सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों व सज्जन शक्ति को एकजुट होकर प्रयास करना होगा – दत्तात्रेय होसबाले जी”