सामाजिक समरसता से भारत बनेगा पुनः विश्वगुरु : स्वांत रंजन जी

कन्नौज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कन्नौज में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता संघ के रूपा में  अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्री स्वांत रंजन जी ने राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से भारत दोबारा विश्वगुरु बनेगा।

पढ़ना जारी रखें “सामाजिक समरसता से भारत बनेगा पुनः विश्वगुरु : स्वांत रंजन जी”

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

– शताब्दी वर्ष में अभी तक कुछ प्रांतों में गृह संपर्क अभियान के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचे
 
– बैठक में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी

समालखा (पानीपत), 11 मार्च 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13 से 15 मार्च तक समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में आयोजित होगी। तीन दिन चलने वाली बैठक में देशभर से संघ और संघ प्रेरित संगठनों के कुल 1487 प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने माधव सृष्टि परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी। इस दौरान उनके साथ मंच पर उत्तर क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल जी उपस्थित रहे।
पढ़ना जारी रखें “शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार पर होगा मंथन”

‘सबसे पहले हिंदू, फिर जाति’: बांदा में हिंदू सम्मेलन के दौरान आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम का आह्वान

बांदा। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), कानपुर प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम ने हिंदू समाज की एकजुटता और आंतरिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज वह किसी पद या संगठन के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक स्वाभिमानी हिंदू के रूप में समाज के सामने अपनी बात रखने आए हैं।

पढ़ना जारी रखें “‘सबसे पहले हिंदू, फिर जाति’: बांदा में हिंदू सम्मेलन के दौरान आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम का आह्वान”

डॉ. हेडगेवार अवतारी पुरुष, संघ की कार्य पद्धति से हो रहा कार्यकर्ताओं का निर्माण: भवानी भीख

कानपुर, 11 जनवरी 2026 बर्रा-5 स्थित श्रीराम आश्रम में रविवार को आयोजित ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत संघचालक माननीय भवानी भीख जी ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना ही संघ का मुख्य लक्ष्य है और आज जो हिंदुओं में एकजुटता दिख रही है, वह संघ के प्रयासों का ही परिणाम है।

पढ़ना जारी रखें “डॉ. हेडगेवार अवतारी पुरुष, संघ की कार्य पद्धति से हो रहा कार्यकर्ताओं का निर्माण: भवानी भीख”

संघ और चंद्रोदय मंदिर के भक्तों का उद्देश्य भारत को पुनः विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करना है – डॉ. मोहन भागवत जी

प्रभुपाद का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत – मोहन भागवत

वृंदावन, 10 जनवरी 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में आगमन पर मंदिर के भक्तों ने पारंपरिक वैदिक विधि के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर विराजमान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र के दिव्य दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज के कल्याण हेतु मंगलकामना की।

पढ़ना जारी रखें “संघ और चंद्रोदय मंदिर के भक्तों का उद्देश्य भारत को पुनः विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करना है – डॉ. मोहन भागवत जी”

संघ और डॉक्टर साहब समानार्थक शब्द हैं – डॉ. मोहन भागवत जी

‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष – शतक’ के गीतों का लोकार्पण

नई दिल्ली, 11 जनवरी 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने केशव कुंज, झंडेवालान में आयोजित कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष – शतक’ फिल्म के दो गीतों ‘भारत मां के बच्चे, तथा ‘भगवा है मेरी पहचान’ का लोकार्पण किया। गीतों को गायक सुखविंदर सिंह ने आवाज दी है।

पढ़ना जारी रखें “संघ और डॉक्टर साहब समानार्थक शब्द हैं – डॉ. मोहन भागवत जी”