संघ भारतीय महापुरुषों के विचारों और अनुभूतियों के सार को व्यवहार में उतारने की प्रक्रिया है – डॉ. मोहन भागवत जी

सिलीगुड़ी, 18 दिसंबर 2025। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त सिलीगुड़ी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर बंगाल के आठ जिलों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य सिक्किम से भी युवा सम्मेलन में शामिल हुए।

पढ़ना जारी रखें “संघ भारतीय महापुरुषों के विचारों और अनुभूतियों के सार को व्यवहार में उतारने की प्रक्रिया है – डॉ. मोहन भागवत जी”

संगठित और संयमित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है – दत्तात्रेय होसबाले जी

गोरखपुर, 17 दिसंबर 2025।

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मलेन आयोजन समिति ने मालवीय नगर की श्रीराम बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने हिन्दू – हिन्दुत्व, राष्ट्रीय – राष्ट्रीयता, भारत – भारतीयता पर कहा कि चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। भारत की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं। उपासना पद्धति अलग अलग हो सकती है, पर धर्म केवल सनातन है।

पढ़ना जारी रखें “संगठित और संयमित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है – दत्तात्रेय होसबाले जी”

संघ किसी को विरोधी नहीं मानता, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है – दत्तात्रेय होसबाले जी

गोरखपुर, 17 दिसंबर 2025।

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर द्वारा आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी “संघ की 100 वर्ष की यात्रा एवं भविष्य की दिशा” में मुख्य वक्ता सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि घटनाओं की संख्या अधिक होने पर किसी एक घटना का महत्व कम नहीं हो जाता। यदि परिवार का कोई व्यक्ति समाज और देश के लिए बलिदान हुआ है, तो हमें उस पर गर्व करना चाहिए। स्वाधीनता संघर्ष के कई नायकों को तो हम जानते हैं, लेकिन अनेक ऐसे परिवार भी हैं, जिन्हें इतिहास ने भुला दिया। दुनिया को यह बताना आवश्यक है कि हमारे साथ क्या हुआ, जिस प्रकार कई देशों ने ‘होलोकास्ट म्यूजियम’ बनाए हैं, उसी भाव को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है।

पढ़ना जारी रखें “संघ किसी को विरोधी नहीं मानता, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है – दत्तात्रेय होसबाले जी”

उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही हैं – दत्तात्रेय होसबाले जी

संतकबीरनगर। हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी रहे। उन्होंने सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और संगठनात्मक चेतना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कबीर मठ मगहर के महंत विचार दास जी ने की।

पढ़ना जारी रखें “उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही हैं – दत्तात्रेय होसबाले जी”

संगठित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है – दत्तात्रेय होसबाले जी

जोधपुर, 14 दिसंबर 2025। संघ शताब्दी वर्ष (संघ@शताब्दी) के उपलक्ष्य में जोधपुर महानगर के भाग क्रमांक-2 में आयोजित ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि करवट ले रहे भारत में समाज के मन और इच्छाशक्ति का महत्वपूर्ण स्थान है।

पढ़ना जारी रखें “संगठित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है – दत्तात्रेय होसबाले जी”

संघ स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु कार्य करता है: डॉ. मोहन भागवत जी

प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन

अंडमान एवं निकोबार, 14 दिसंबर 2025।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अंडमान एवं निकोबार विभाग द्वारा 14 दिसंबर 2025 को डी.बी.आर.ए.आई.टी. ऑडिटोरियम में “प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “संघ स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु कार्य करता है: डॉ. मोहन भागवत जी”

मातृशक्ति के जागरण से ही समाज सशक्त, समरस और राष्ट्र के प्रति जागरूक बनता है – दत्तात्रेय होसबाले जी

जोधपुर. संघ कार्य के सौ वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन जोधपुर काजरी के सभागार में किया गया। गोष्ठी में मंच पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह जी रहीं। साथ ही प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा जी ने अध्यक्षता की। गोष्ठी में 300 से अधिक प्रबुद्ध महिलाओं ने भाग लिया।

पढ़ना जारी रखें “मातृशक्ति के जागरण से ही समाज सशक्त, समरस और राष्ट्र के प्रति जागरूक बनता है – दत्तात्रेय होसबाले जी”

Savarkar Ji shines as the foremost and most radiant star, a guiding light for us all – Dr. Mohan Bhagwat Ji

“Sāgara Pran Talamalala…” – A Special Cultural Tribute honouring Swatantryaveer Vinayak Damodar Savarkar

Sri Vijayapuram, Andaman & Nicobar Islands (12th December 2025).

A special cultural tribute honouring Swatantryaveer Vinayak Damodar Savarkar was held at the DBRAIT Auditorium, Sri Vijaya Puram, marking 116 years of his iconic composition “Sāgara Pran Talamalala…”.

पढ़ना जारी रखें “Savarkar Ji shines as the foremost and most radiant star, a guiding light for us all – Dr. Mohan Bhagwat Ji”

सरसंघचालक जी ने वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण और ‘वीर सावरकर प्रेरणा पार्क’ का उद्घाटन किया

श्री विजयपुरम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजयपुरम में वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही ‘वीर सावरकर प्रेरणा पार्क’ का उद्घाटन किया।

पढ़ना जारी रखें “सरसंघचालक जी ने वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण और ‘वीर सावरकर प्रेरणा पार्क’ का उद्घाटन किया”

सामाजिक समरसता मंच द्वारा आयोजित किया गया मातृ शक्ति सम्मेलन

कानपुर. सामाजिक समरसता मंच, कानपुर महानगर द्वारा मातृशक्ति सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बरेली से पधारी  केंद्रीय टोली सदस्य सुषमा गौड़ियाल थीं। एस.एन. सेन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

पढ़ना जारी रखें “सामाजिक समरसता मंच द्वारा आयोजित किया गया मातृ शक्ति सम्मेलन”