नागपुर, 20 अक्तूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि हमारे इतने विशाल समाज में अनेक समस्याएं हैं। व्यवस्था में भी कई कमियां हो सकती हैं। इसलिए उन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन होना स्वाभाविक है। लेकिन इन आंदोलनों के माध्यम से सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए समाज में फूट पैदा नहीं की जानी चाहिए। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग मैदान में आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।
