सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने ‘ज्ञानरंग : ज्ञानेश्वरी’ ऐप का लोकार्पण किया
मुंबई, 02 अक्तूबर 2026।
संत ज्ञानेश्वर महाराज के ७५०वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘वैल्युएबल ग्रुप’ द्वारा प्रस्तुत और ‘मेराक इवेंट्स’ द्वारा आयोजित ‘ज्ञानरंग : माऊलींच्या ओव्यांचा उत्सव’ (अर्थात माऊली के पदों का उत्सव) समारोह शुक्रवार को प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्यमंदिर में संपन्न हुआ। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘ज्ञानरंग : ज्ञानेश्वरी’ नामक विशेष मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया।
