फर्रुखाबाद। नारद जयंती समारोह समिति, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में श्याम नगर विद्या मंदिर में देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षाविदों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने ब्रह्मांड के प्रथम संदेशवाहक देवर्षि नारद के जीवन चरित्र और उनके लोक कल्याणकारी सिद्धांतों पर गहराई से मंथन किया।
