युवा धर्म संसद 2026: अवन्तिका (उज्जैन) में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत जी का मुख्य उद्बोधन, प्रातः 10 बजे से लाइव

उज्जैन, 18 सितंबर 2026
धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी अवन्तिका (उज्जैन) के गीता भवन परिसर में आयोजित ‘युवा धर्म संसद-2026’ में आज एक महत्वपूर्ण विचार मंथन का आयोजन हो रहा है। सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय विचार महासंगम में देश के 24 राज्यों से 1500 से अधिक युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

पढ़ना जारी रखें “युवा धर्म संसद 2026: अवन्तिका (उज्जैन) में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत जी का मुख्य उद्बोधन, प्रातः 10 बजे से लाइव”

सार्वभौमिक एकात्मता समारोह, मैडिसन स्क्वायर गार्डन, पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के उद्बोधन के प्रमुख बिंदु

न्यूयॉर्क | 30 अगस्त 2026

बहुलतावाद और विविधता में एकता

जब हम संयुक्त राज्य अमेरिका कहते हैं, तब एक शब्द जिसकी प्रायः चर्चा होती है, वह है—“बहुलतावाद” (Pluralism)। और जब हम भारत कहते हैं, तब एक अन्य शब्द, एक अन्य भाव-वाक्य सामने आता है—“विविधता में एकता” (Unity in diversity)। भारत के लिए एकता और विविधता—दोनों उसके स्वभाव में ही अन्तर्निहित हैं।

पढ़ना जारी रखें “सार्वभौमिक एकात्मता समारोह, मैडिसन स्क्वायर गार्डन, पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के उद्बोधन के प्रमुख बिंदु”

राष्ट्र, समाज और भविष्य की चुनौतियों पर तीन दिनों तक व्यापक चिंतन-मंथन

 विशाखापट्टणम, 21 अगस्त 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित विभिन्न संगठनों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज विशाखापट्टणम के समीप विज्ञान विहार आवासीय विद्यालय परिसर, गुडिलोवा में सम्पन्न हुई।

समाज और राष्ट्र के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संघ प्रेरित संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक के लिए कुल 326 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें विभिन्न संगठनों का महिला नेतृत्व भी शामिल रहा। 49 महिला प्रतिनिधियों ने तीन दिवसीय बैठक में सहभागिता की।

पढ़ना जारी रखें “राष्ट्र, समाज और भविष्य की चुनौतियों पर तीन दिनों तक व्यापक चिंतन-मंथन”

विहिप केंद्रीय प्रबंध समिति बैठक – परिवार व्यवस्था, स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती हत्याकांड जांच आयोग की रिपोर्ट पर प्रस्ताव पारित

संत रविदास जी की 650वीं जयंती एवं श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर विशेष योजना पर चर्चा

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक 19-20 जुलाई 2026 को तेरापंथ भवन, छतरपुर में संपन्न हुई। बैठक में देशभर से केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने भाग लिया। समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

पढ़ना जारी रखें “विहिप केंद्रीय प्रबंध समिति बैठक – परिवार व्यवस्था, स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती हत्याकांड जांच आयोग की रिपोर्ट पर प्रस्ताव पारित”

कार्य का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन मूल तत्व नहीं – डॉ. मोहन भागवत जी

नागपुर, 03 जुलाई 2026।

नागपुर के लक्ष्मीनगर स्थित साइंटिफिक सोसायटी सभागार में आयोजित ‘डॉ. हेडगेवार – आधुनिक युग के शालिवाहन’ यूट्यूब वीडियो के सार्वजनिक प्रसारण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि किसी भी संगठन का कार्य समय के साथ विस्तार पाता है, प्रतिष्ठा बढ़ती है और समाज में उसके प्रति विश्वास तथा सम्मान भी बढ़ता है। लेकिन ऐसे समय में सबसे बड़ी चुनौती अपने मूल विचारों और तत्वों को कायम रखने की होती है। कार्य का स्वरूप बदल सकता है, पर उसके मूल तत्व नहीं बदलने चाहिए। स्वयंसेवक बनना कोई अल्पकालीन प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवनभर निरंतर चलने वाली साधना है। जिसके लिए अहंकार ही नहीं, बल्कि अपने स्वभाव तक का समर्पण करना पड़ता है। यहां तक कि ‘समर्पण का भी अहंकार’ मन में नहीं आना चाहिए।

पढ़ना जारी रखें “कार्य का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन मूल तत्व नहीं – डॉ. मोहन भागवत जी”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी द्वारा श्री राम मंदिर दान चोरी पर जारी किया गया वक्तव्य

नई दिल्ली, शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

अयोध्या के भव्य और ऐतिहासिक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान पात्रों से राशि चोरी होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे देश के राम भक्तों को झकझोर कर रख दिया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी का एक बड़ा और महत्वपूर्ण वक्तव्य सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वर्तमान में बनी भ्रम और असमंजस की स्थिति तुरंत समाप्त होनी चाहिए और मंदिर प्रबंधन को पूरी तरह से पारदर्शी व निर्दोष व्यवस्था खड़ी करनी चाहिए।

पढ़ना जारी रखें “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी द्वारा श्री राम मंदिर दान चोरी पर जारी किया गया वक्तव्य”

हमें सृष्टि से सामन्जस्य स्थापित करने का स्वभाव पीढ़ी दर पीढ़ी परम्परा से मिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

नागपुर, 04 जून 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय’ का समापन समारोह, गुरुवार 4 जून, 2026, अधिक ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी  को  रेशिमबाग मैदान में संपन्न हुआ। इस अखिल भारतीय वर्ग के समापन समारोह के  प्रमुख अतिथि  प्रसिद्ध उद्योगपति पद्मभूषण कुमार मंगलम बिरला जी रहे और सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में देश भर से आमंत्रित विशेष अतिथि पद्मश्री भारतभूषण जी त्यागी, पूज्य श्री योगी भवनाथ जी महाराज, महाराजा गज सिंह जी, गोपालभाई मावजी गोरसिया, दिव्यम जी त्रिपाठी, भार्गवभाई सुथार उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “हमें सृष्टि से सामन्जस्य स्थापित करने का स्वभाव पीढ़ी दर पीढ़ी परम्परा से मिला है – डॉ. मोहन भागवत जी”

बिरसा मुंडा के ‘उलगुलान’ के बाद सबसे बड़ा जनजातीय आंदोलन है लाल किले का यह समागम: अमित शाह

नई दिल्ली। 24 मई 2026

दिल्ली के लाल किला मैदान में जनजाति सांस्कृतिक समागम के भव्य आयोजन के मौके पर भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने लगभग 1.5 लाख जनजातियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समागम जनजातियों के महाकुंभ के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि यह सांस्कृतिक समागम आने वाले अनेक वर्षों तक जनजातियों के अस्तित्व , अस्मिता और संस्कृति के आंदोलन को नई पहचान देने के रूप में जाना जाएगा।

पढ़ना जारी रखें “बिरसा मुंडा के ‘उलगुलान’ के बाद सबसे बड़ा जनजातीय आंदोलन है लाल किले का यह समागम: अमित शाह”

पंच परिवर्तन ही वर्तमान हिन्दुत्व का युगधर्म – दत्तात्रेय होसबाळे जी

पुणे। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में आयोजित ‘अनंत आणि पद्मा बिरादार परिवार’ के स्नेहमिलन तथा परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि “हिन्दुओं का संगठन ही हिन्दुत्व का शाश्वत धर्म है। लेकिन बदलते समय के अनुसार सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संवर्धन, स्वबोध और नागरिक कर्तव्यों का पालन, यह ‘पंच परिवर्तन’ का मंत्र ही अब हिन्दुत्व का युगधर्म है”।

इस अवसर पर मंच पर हरीक्षेत्र हरिहर स्थित वीरशैव लिंगायत पंचमसाली जगद्गुरु पीठ के जगद्गुरू वचनानंद महास्वामी जी भी उपस्थित रहे।

पढ़ना जारी रखें “पंच परिवर्तन ही वर्तमान हिन्दुत्व का युगधर्म – दत्तात्रेय होसबाळे जी”

सशक्त और समरस राष्ट्र निर्माण ही संघ का मुख्य लक्ष्य: नरेंद्र ठाकुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रान्त द्वारा बेनाझाबर, कानपुर में मीडिया संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्रीमान नरेन्द्र ठाकुर जी ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह क्रम विजयादशमी 2025 से प्रारंभ हुआ था। इसके बाद पथसंचलन, व्यापक गृह संपर्क व हिन्दू सम्मेलन पूरे देश में हुए। आप सभी पत्रकारों में से कुछ समाचार लिखने वाले और कुछ इन विषयों पर सामग्री निर्माण करने वाले होंगे। इसलिए आपको संघ के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

पढ़ना जारी रखें “सशक्त और समरस राष्ट्र निर्माण ही संघ का मुख्य लक्ष्य: नरेंद्र ठाकुर”